21 करोड़ की लागत से तैयार होगा अयोध्या में आधुनिक यात्री निवास
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में ठहरने की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर के पास वशिष्ठ कुंड वार्ड क्षेत्र में एक अत्याधुनिक यात्री निवास विकसित किया जा रहा है।
प्राधिकरण के मुताबिक, लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह यात्री निवास करीब 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। प्रस्तावित भवन जी प्लस वन मंजिला होगा, जिसमें कुल 48 कमरे, दो डोरमेट्री, रेस्टोरेंट, किचन और लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

No comments