Breaking News

दौसा और अलवर के बाद श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका


श्रीगंगानगर जिले में शीत लहर जारी है। अगर पिछले 24 घंटों के तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में तीसरे स्थान पर आ गया है। दौसा और अलवर के बाद श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री से लुढककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दौसा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दौसा का न्यूनतम तापमान 3.5 और अलवर को 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात से आई धुंध आज दोपहर तक छाई रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। ठंडी हवाओं से वातावरण में ठिठुरन बनी रही। वहीं बादलवाही की वजह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। 

No comments