Breaking News

एक्सीडेंट के बाद इलाज के पैसे की चिंता खत्म -केंद्र सरकार लॉन्च करने जा रही ये किफायती योजना



देश में हर साल सड़क हादसों की संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 
इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार एक नई कैशलेस इलाज योजना शुरू करने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना को जल्द ही पूरे देश में लागू करेंगे। इस स्कीम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को पैसों की वजह से इलाज में देरी न हो। 

No comments