डंपर में छिपी पुलिस, पूरी रात बनास नदी में गुजारी रात, सुबह 5 बजे बजरी माफिया पर फिल्मी स्टाइल में मारी रेड
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने बजरी माफियाओं के ठिकानों पर 'फिल्मी स्टाइलÓ में रेड मारी. माफियाओं के मुखबिरों को चकमा देने के लिए इस बार पुलिसकर्मी गाडिय़ां में बैठकर सायरन बजाते हुए नहीं गए, बल्कि वे डंपर के पिछले हिस्से में छिपकर नदी के उस पार पहुंचे. इस दौरान स्कॉर्पियो में बैकअप नदी के दूसरी तरफ तैनात रही. पूरी रात बनास की लहरों और रेत के बीच गुजारने के बाद, सुबह 5 बजे टीम ने एक साथ धावा बोल दिया.
अचानक हुई इस छापेमारी से वहां हड़कंप मच गया और इस 'सरप्राइज अटैकÓ ने माफियाओं को भागने का मौका तक नहीं दिया. दूसरी तरफ स्कॉर्पियो सवार पुलिस की बैकअप टीम ने भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए

No comments