चोरों ने सूना मकान बनाया निशाना, 60 हजार और जेवरात लेकर फरार
अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में ठाकर वाला कुआं के पास, अलवर रिसोर्ट के पीछे स्थित एक सूना मकान चोरों की नजऱ में आ गया। दो अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने मकान से करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां और चांदी की सात पायलें चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक लौटे और घर की स्थिति देखकर दंग रह गए।
पीडि़त भगत सिंह पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि वह अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर के मालवीय नगर स्थित अमर हॉस्पिटल लेकर गए हुए थे।

No comments