Breaking News

राजस्थान में फर्राटा भरती कार से लटककर स्टंट; कान पकड़कर कहा- भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे


दोस्त का बर्थ-डे मनाने जा रहे 6 युवकों ने चलती कार में स्टंट किया। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इन लड़कों को पुलिस ने पकड़ा तो पसीने छूट गए। फौरन इन्होंने कान पकड़े और माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया। मामला पाली-जोधपुर बाइपास का है।
पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एसएचओ सुमेरदान ने बताया कार सवार अपने दोस्त करण की बर्थ-डे पार्टी के लिए पाली-जोधपुर बाइपास पर निकले थे। चलती कार के विंडो से शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकालकर स्टंट कर रहे थे।

No comments