11 जनवरी को होगी डिप्टी कमांडेंट परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग इस साल की पहली परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 11 जनवरी होगी। आयोग ने डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा में ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा में ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

No comments