Breaking News

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 12 जनवरी को युवाओं से संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग समारोह में देश के चुनिंदा युवाओं से संवाद करेंगे। प्रतिभागियों को विकसित भारत 2047 विषय पर अपने विचार पेश करने का मौका भी मिलेगा। तीन दिन चलने वाले समारोह में शुभांशु शुक्ला, हरमनप्रीत कौर, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, श्रीधर वेम्बू से भी मुलाकात होगी।
दुनियाभर से चुने गए 80 अप्रवासी भारतीय युवा भी इसमें शामिल होंगे। भारत मंडपम में समारोह का शुभारंभ 10 जनवरी को होगा। दूसरे दिन 11 जनवरी को भारत की विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर युवाओं के साथ फायरसाइड चैट में हिस्सा लेंगी।

No comments