ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा, टिकट देकर 23 लाख रुपए ठगी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 23 लाख रुपए ठगने के मामले में दूसरे आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र हरभजन सिंह जटसिख निवासी कर्मसिंह कॉलोनी भोगपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में कोढिय़ा वाली पुलिया के निकट रहने वाले तरणवीर सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार गांव कोठा निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह ने कई माह पूर्व तरणवीर रंधावा, सुखविन्द्र सिंह निवासी अमृतसर, गुरप्रीत कौर, अमरवीर सिंह उर्फ अमित संचालक ओवरसीज एससीओ अमृतसर, सोनू सिंह निवासी जलन्धर के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर 23 लाख रुपए ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments