Breaking News

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान



अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5:45 बजे अलका लैबोरेट्री नामक केमिकल कंपनी से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे आसपास के उद्योगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया।
घटना के समय फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कर दी। सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 

No comments