अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम बैरंग लौटी
जयपुर जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को पुलिस जाब्ता नहीं मिला तो बैरंग लौटना पड़ा. सामोद क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में करीब 2 महीने से सार्वजनिक रास्ता बंद है. इसके चलते ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद जिला कलेक्टर और चौमूं तहसीलदार ने रास्ता खुलवाने के आदेश भी दिए थे. लेकिन जब राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो इसी रास्ते को खुलवाने गई थी. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि सामोद पुलिस की मिलीभगत के चलते पहले भी यह प्रयास असफल रहा था.

No comments