Breaking News

आस्था के आगे बेअसर बर्फीली हवाएं ! रिकॉर्ड तोड़ ठंड में भी सुगम चल रही मां वैष्णो देवी यात्रा


उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और शीत लहर के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं का जोश ऐसा है कि वे शून्य से नीचे के तापमान में भी ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 18,000 से 25,000 श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।
आमतौर पर जब भीड़ कम होती है तब श्राइन बोर्ड प्राचीन गुफा से दर्शन की अनुमति देता है। वर्तमान में भीड़ की स्थिति को देखते हुए हर दिन करीब 1.5 से 2 घंटे के लिए इस गुफा को खोला जा रहा है, जिससे भक्तों को मां के मूल स्वरूप के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। 

No comments