झुंझुनूं परिवहन विभाग में 'नंबरों का खेल:दो पूर्व डीटीओ समेत 4 पर एफआईआर
झुंझुनूं जिले में परिवहन विभाग के भीतर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। नए वाहनों को नियमों के विरुद्ध जाकर पुराने वीआईपी नंबर अलॉट करने के मामले में अब कानूनी शिकंजा कस गया है। वर्तमान जिला परिवहन अधिकारी मोनू सिंह मीणा की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने विभाग के दो पूर्व डीटीओ सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि डीटीओ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जाएगी। डीटीओ ऑफिस से दस्तावेज लेकर जांच की जाएगी।

No comments