महाकाल की शरण में विराट कोहली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला कल 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।
आज शनिवार की सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव ने मंदिर में विशेष हाजिरी लगाई। दोनों खिलाड़ी सुबह 4 बजे होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए और करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान दोनों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जाप किया और आरती के बाद मंदिर की चौखट से जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

No comments