सवा करोड़ के अंजीर गायब होने का खुलासा:कोटा ग्रामीण पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
कोटा ग्रामीण जिले के चेचट थाना क्षेत्र में 25 मीट्रिक टन अंजीर से जुड़े बड़े धोखाधड़ी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुआ ट्रक का माल बीच में ही गायब कर दिया गया। पुलिस ने इंदौर और उज्जैन में दबिश दी।
कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक और उसके साथियों ने पूर्व नियोजित तरीके से अंजीर का माल गबन कर लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर गबन किए गए अधिकांश माल को बरामद कर लिया है।

No comments