जयपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को गुलाबी नगर आ सकती हैं। वह जयपुर के नींदड़ में चल रही जगदगुरु रामभद्राचार्य की दिव्य रामकथा और 1008 श्री हनुमत महायज्ञ में शामिल होने के लिए यहां पर आ सकती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी से ये आध्यात्मिक आयोजन और भी भव्य बन जाएगा। मीडिया के अनुसार, 16 जनवरी को जगदगुरु रामभद्राचार्य का जन्मदिन भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से जगदगुरु को बधाई देने और उनके सानिध्य में चल रही रामकथा में शामिल होने जयपुर पहुंचेंगी।

No comments