Breaking News

श्रीराम जन्मभूमि के उप मंदिरों में अब पास से ही होंगे दर्शन


अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मुख्य मंदिर के साथ-साथ अब 14 अन्य उप मंदिरों के दर्शन की राह आसान होने वाली है। फरवरी के पहले सप्ताह से श्रद्धालुओं को इन मंदिरों में प्रवेश मिलने की संभावना है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रस्ट एक कंप्यूटर आधारित पास सिस्टम लाने जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया: उप मंदिरों में सीधे प्रवेश के बजाय अब ऑनलाइन या ऑफलाइन पास लेना अनिवार्य होगा। जब सभी मंदिर खुल जाएंगे, तो पूरे परिसर का भ्रमण करने में एक श्रद्धालु को लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। पास पर दर्शन का निश्चित समय और मंदिर का विवरण होगा, जिससे एक ही स्थान पर भीड़ एकत्र न हो।

No comments