राजस्थान में 104 जननी एक्सप्रेस की 600 एम्बुलेंस ठप
राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 104 जननी एक्सप्रेस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज का राज्य स्तरीय टेंडर 10 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया था. विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले से होने के बावजूद समय रहते नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिसका खामियाजा प्रदेश की गर्भवती महिलाओं और एम्बुलेंस कर्मचारियों को भुगतना पड़ा.
प्रदेश में 104 जननी एक्सप्रेस की 600 एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं और इनमें कार्यरत 1200 कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है.
प्रदेश में 104 जननी एक्सप्रेस की 600 एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं और इनमें कार्यरत 1200 कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है.

No comments