केदारनाथ भक्तों को बड़ी सौगात ! सोनप्रयाग से चौमासी तक बनेगी 7 किमी लंबी टनल
बाबा केदारनाथ के दर्शन की चाह रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। केदारघाटी के दुर्गम रास्तों और पहाड़ों की चुनौतियों को कम करने के लिए सरकार ने सोनप्रयाग से चौमासी के बीच एक 7 किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक टनल के निर्माण की योजना को हरी झंडी दे दी है। यह सुरंग न केवल केदारनाथ यात्रा के सफर को घंटों से घटाकर मिनटों में सिमट देगी, बल्कि भारी बारिश और भूस्खलन के दौरान भी भक्तों के लिए एक सुरक्षित लाइफलाइन का काम करेगी। आधुनिक इंजीनियरिंग का यह बेजोड़ नमूना तीर्थयात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

No comments