Breaking News

माइनस 1 डिग्री में कैप लगाकर सामूहिक व्यायाम


सीकर जिला स्टेडियम में आज 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। माइनस 1 डिग्री में कड़ाके की ठंड के बीच लोग उत्साह से देशभक्ति के जयकारे लगा रहे हैं। मुख्य अतिथि नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झंडारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया। 
सीकर जिले में लगातार बढ़ते लेपर्ड मूवमेंट को देखते हुए इस बार वन विभाग ने अपनी झांकी में वन्य जीव रेस्क्यू ऑपरेशन का सीन क्रिएट किया है। जिसमें वन विभाग के सुरक्षाकर्मी एक लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

No comments