जोधपुर- अंगदान कर 4 जिंदगियां बचाने वाले परिवार का सम्मान
जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आज 77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, लेकिन सबसे भावुक और प्रेरक पल वह था जब मंच पर धर्मी देवी का नाम पुकारा गया। महादेवी कॉलोनी, झालामंड निवासी सेवाराम प्रजापति, जो 29 जुलाई 2025 को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। एम्स जोधपुर में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। दुख की इस घड़ी में भी परिवार ने साहस दिखाते हुए सेवाराम के अंगदान का निर्णय लिया। उनकी सहमति से सेवाराम के अंगों से चार लोगों को नया जीवन मिला।

No comments