विश्व का सबसे बड़े शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में हुआ स्थापित
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में आज विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो गई है। शिवलिंग 33 फुट ऊंचा और 210 टन वजनी है। जानकारी हो कि इस'सहस्त्र शिव लिंगमÓको तमिलनाडु में महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में एक ही काले ग्रेनाइट पत्थर से 10 वर्षों में तराशा गया है। 17 जनवरी 2026 यानी आज वैदिक अनुष्ठान के साथ धर्माचार्यो द्वारा इसे 18 फीट ऊँचे पेडेस्टल और 15 फीट की आधार संरचना पर अधिष्ठापित किया।

No comments