Breaking News

उदयपुर में नेला तालाब के पास दो कारों की भिड़ंत, 4 युवकों की मौके पर मौत


उदयपुर जिले के सवीना थाना क्षेत्र के नेला तालाब के पास आज दो कारों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं. पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल युवक एक कॉलोनी से बाहर हाईवे पर निकल रहे थे. इसी दौरान गुजरात नंबर की एक तेज रफ्तार कार से उनकी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार युवकों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला. 

No comments