Breaking News

राजस्थान सरकार ने बदल दिया इस गांव का नाम, अधिसूचना जारी


राजस्थान सरकार ने कोटा जिले की दीगोद तहसील और बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरा गांव का नाम बदलकर मोहनपुरा कर दिया है। गांव में छह दर्जन से अधिक मकान हैं, जिनमें केवल हिंदू समाज के लोग निवासरत हैं।
मुस्लिम परिवार एक भी नहीं है। अब तक राजस्व रिकॉर्ड और विद्यालय और अन्य जगह मोहम्मदपुरा ही लिखा था, अब मोहनपुरा के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों कैथून क्षेत्र के खेड़ारसूलपुर का नाम भी खेड़ारामपुर किया गया था।

No comments