Breaking News

दिल्ली में 48 घंटे तक नहीं मिलेगा पानी


राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां दिल्लीवाले भीषण ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं वहीं अब उन्हें पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए सूचित किया है कि 21 और 22 जनवरी को शहर के कई प्रमुख हिस्सों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं बल्कि बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए की जा रही है। जल बोर्ड पुरानी पाइपलाइनों की मरम्मत कर रहा है और कुछ क्षेत्रों में नई पाइपलाइनों को जोडऩे का काम किया जाना है। 

No comments