जयपुर में महाराजा एक्सप्रेस को डरिेल करने की साजिश
राजधानी जयपुर के पास महाराजा एक्सप्रेस को बेपटरी करने की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई. ट्रेन के लोको पायलट की सर्तकता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस का संचालन करता है, इसमें वदिेशी पर्यटक भी होते हैं.
शिवदासपुरा क्षेत्र में महात्मा गांधी अस्पताल के पास लोको पायलट को लोहे के एंगल दिखाई दिए. लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी. करीब 35 मिनट तक ट्रेन वहां रुकी रही. उतरकर देखा तो 4 लोहे के सरिए वहां रखे थे. ट्रेन में 21 विदेशी पर्यटक थे.

No comments