नए बाईपास के लिए यूआईटी ने 70 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण का काम पूरा, विरोध में उतरे दो गांवों के खातेदार
शिक्षानगरी सीकर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में यूआइटी की कदमताल लगातार जारी है। नवलगढ़ रोड को फतेहपुर रोड से जोडऩे के लिए बनने वाले लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए यूआइटी ने लगभग 70 फीसदी जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है।
जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद निर्माण का जिम्मा सार्वजनिक निर्माण विभाग को मिलने की संभावना है। इस बीच भैरूपुरा व जगमालपुरा इलाके के ग्रामीणों की ओर से जमीन अधिग्रहण में भेदभाव के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यूआइटी की जान बूझकर भेदभाव किया जा रहा है।

No comments