Breaking News

टूरिस्ट गाड़ी में भूल गई 500 की गड्डी और ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. ड्राइवर ने एक महिला पर्यटक का बैग लौटाया, जिसमें नकदी, आईफोन और कई कीमती सामान थे.
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बैग में 500 रुपये के नोटों की गड्डी, एक आईफोन और अन्य जरूरी सामान मौजूद था. जब ड्राइवर ने बाद में अपनी टैक्सी चेक की, तो उसे बैग मिला. इसके बाद ड्राइवर ने बैग के अंदर मिले दस्तावेजों और स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटक से संपर्क किया. 

No comments