सवाई माधोपुर के कीया और हुंडई शोरूम में चोरी
सवाई माधोपुर के भाडौ़ती कोटा मेगा स्टेट हाईवे पर स्थित तीन कार शोरूमों को चोरों ने गुरुवार अलसुबह है निशाना बनाया। यहां गार्ड के चलते टाटा मोटर्स के शोरूम पर चोरी नहीं हो सकी। जबकि कीया और हुंडई के शोरूम में घुसकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों शोरूम से ताले तोड़कर 15-15 हजार रुपए की नगदी चुरा ली।
हुंडई शोरूम के जनरल मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि करीब 3.00-4.00 बजे के बीच कुछ चोरों ने भाड़ौती रोड स्थित कार शोरूमों को निशाना बनाया। चोरों ने शोरूम में भीतर घुसकर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों शोरूम से 15-15 हजार रुपए की नगदी चुराकर फरार हो गए।

No comments