हॉस्पिटल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़
जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल में आज सुबह कॉन्ट्रेक्ट पर लगी महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक महिला कर्मचारी से मेल नर्सिंग कर्मचारी के जरिए छेड़छाड़ करने के मामले में ये प्रदर्शन किया गया। इसके बाद इसकी शिकायत एसएमएस थाना पुलिस और जे.के. लोन हॉस्पिटल प्रशासन को दी गई।
प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों ने बताया- देर रात वार्ड में कार्यरत महिला कर्मचारी जो वार्ड हेल्पर के रूप में काम कर रही थी। उसके साथ नर्सिंग कर्मचारी विजय मीणा ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

No comments