Breaking News

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के 11 साल: पीएम मोदी बोले- देश की बेटियां बना रही हैं नए रिकॉर्ड


केंद्र सरकार के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान ने गुरुवार को 11 साल पूरे किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।
गौरतलब है कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई। इसका उद्देश्य महिला-पुरुष के आधार पर चयन को रोकना, बालिकाओं के अस्तित्व व सुरक्षा को सुनिश्चित करना और बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना है।

No comments