Breaking News

डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


राजस्थान की भजनलाल सरकार को लेकर एक बार फिर से गोविंद सिंह डोटासरा ने निशाना साधा है। डोटासरा ने अशांत क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की सम्पत्तियों एवं किरायेदारों के अधिकारों से संबंधी विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दिए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार राजस्थान जैसे शांति प्रिय प्रदेश को अशांत बनाने के इरादे से डर, भय और असंवैधानिक कार्यों वाला गुजरात मॉडल यहां थोपने पर आमादा है। 
जिस प्रदेश में संविधान और कानून है, भाजपा वहां डर और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए एवं निजी संपत्तियों पर प्रशासन को बैठाने के लिए काला कानून बनाने जा रही है। जहां शांति है, वहां अशांति का ठप्पा लगाने की साजिश रची जा रही है।

No comments