विधि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण
राजकीय विधि महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के अंतर्गत छात्राओं हेतु आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षक सुश्री भगवती मीणा एवं श्रीमती कविता ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए।
प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ छात्राओं का आत्मनिर्भर और सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षिकाएं उपलब्ध कराने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नीलम चौधरी का आभार जताया।

No comments