दिल्ली में क्वार्टर की बिल्डिंग में आग लगी
दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम क्वार्टर की एक बिल्डिंग में मंगलवार सुबह आग लग गई। हादसे में एक दंपति और उनकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार , उनकी पत्नी नीलम और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर सुबह 2.39 बजे आग लगने की सूचना मिली और पांच दमकल गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं।

No comments