Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन नियम में बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने बुजुर्ग पेंशनरों और उनके परिवारों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए एक 'सुरक्षा कवच' तैयार किया है। अक्सर पेंशनर के निधन के बाद परिवार को कागजी कार्रवाई में उलझना पड़ता था, लेकिन अब नई व्यवस्था से पारदर्शिता और रफ्तार दोनों बढ़ेगी।
पेंशनर की मृत्यु के बाद 'पेंशन भुगतान आदेश' को वापस करने की प्रक्रिया को लेकर अक्सर भ्रम रहता था। कुछ बैंक इन्हें सीधे विभागों को भेज देते थे, जिससे दस्तावेज गुम होने का खतरा रहता था। अब बैंकों को पीपीओ का हिस्सा और मृत्यु प्रमाण पत्र सीधे केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय को ही भेजना होगा।

No comments