बीकानेर में कोहरे से बस-पिकअप में टक्कर:बस के नीचे फंसी पिकअप
बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में श्रीकोलायत थाना इलाके के बीठनोक-गडिय़ाला मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई।
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बीकानेर जा रही बस और बीठनोक की ओर से आ रही पिकअप आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर में पिकअप बस के नीचे फंस गई और चालक करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार मेड़ी का मगरा से बीकानेर की ओर जा रही करणी बस मोटासर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बीठनोक की तरफ से आ रही कीटनाशक से भरी पिकअप से उसकी टक्कर हो गई।

No comments