23 जनवरी को राजस्थान में मेगा पीटीएम, सीएम भजनलाल शर्मा स्कूली बच्चों को बांटेंगे साइकिलें और सौगातें
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भजनलाल सरकार एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है. 23 जनवरी के अवसर पर प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में एक साथ 'मेगा पीटीएमÓ और 'निपुण मेलोंÓ का आयोजन किया जाएगा. इस वृहद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शिक्षा संकुल में शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश भर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को वर्चुअली संबोधित करेंगे. विभाग ने इस बार 65 लाख अभिभावकों को विद्यालयों से जोडऩे का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है.

No comments