दोपहर तक 36.40 प्रतिशत हुआ मतदान
श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं सचिव पदों के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे बार एसोसिएशन हाल में बने बूथ पर शुरू हुए। दोपहर सवा एक बजे तक तीनों बूथों पर 580 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दोपहर समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी था।
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कौशिक, सहायक चुनाव अधिकारी विजय सिंह रेवाड़, जिन्द्रपाल सिंह जोली, पलविन्द्र सिंह राय, ललित रतवाया व विकास चौधरी की देखरेख में बार रूम के सभागार में मतदान बूथ पर मतदाता अधिवक्ताओं द्वारा मतदान किया जा रहा है। बुजुर्ग अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए एक विशेष बूथ बनाया है, जहां वे मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 1593 है।
No comments