Breaking News

अवैध वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों और मनचलों पर शिकंजा


श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 एवं 2 तथा एंटी रोमियो स्क्वायड ने कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में अभियान चलाते हुए अवैध वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों व मनचलों पर कार्यवाही की। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह, सुपरविजन अधिकारी सीर कौर के नेतृत्व में प्रभारी हवलदार सुखदेव सिंह की टीम ने कार्यवाही की। 
प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। इसी दौरान ब्लैक फिल्म लगी कारों, संदेहास्पद चौपहिया वाहनों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालान काटे गये।

No comments