Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत




श्रीविजयनगर के थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 45 जीबी निवासी जसवंत सिंह मोटरसाइकिल से 41 जीबी से 45 जीबी की ओर जा रहा था। 
इसी दौरान गांव 44 जीबी के पास ट्रैक्टर चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जसवंत सिंह को परिजन राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीविजयनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

No comments