भाजपा कार्यालय में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन
श्रीगंगानगर में बाल वीर दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को श्री सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल वीरों की महिमा का यशोगान भी किया गया। इसके बाद श्री सुखमणि साहिब पाठ का भोग डाला गया।
पाठ भोग का प्रसाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया। इसके पश्चात गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, विधायक जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments