Breaking News

काली एसयूवी और पावर बाइक्स पर जयपुर पुलिस की 'स्ट्राइकÓ

जयपुर शहर में लगातार बढ़ रहे अपहरण, लूटपाट, चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी जैसे अपराधों पर लगाम कसने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान चलाकर सख्ती दिखाई है।
डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि कई मामलों की जांच में यह सामने आया है कि अधिकतर वारदात में काली फिल्म लगे वाहन, विशेषकर एसयूवी और पावर बाइक का इस्तेमाल किया गया। 
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

No comments