Breaking News

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 90 के पार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार 3 दिसंबर को इतिहास में पहली बार 90 रुपए के स्तर के पार चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। यह मनोवैज्ञानिक रूप से बेहद अहम स्तर माना जाता है, जिसके टूटने से रुपए पर दबाव और बढ़ गया है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील में देरी, कमजोर पोर्टफोलियो फ्लो और सुस्त व्यापारिक गतिविधियों ने भी रुपए की गिरावट को तेज किया है।

No comments