Breaking News

रेगिस्तान के धोरों पर क्रिसमस की धूम

राजस्थान की स्वर्ण नगरी जैसलमेर, जो अपने सुनहरे किलों और मखमली धोरों के लिए दुनिया भर में मशहूर है, इन दिनों एक अलग ही रंग में रंगी नजर आ रही है। अवसर है प्रभु यीशु के जन्म यानी 'क्रिसमस' के त्योहार का।
जैसलमेर के तमाम छोटे-बड़े होटल और रिसॉट्र्स इस समय पर्यटकों से गुलजार हैं और क्रिसमस की पूर्व संध्या  को यादगार बनाने के लिए यहां तैयारियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। होटल मालिकों से लेकर स्टाफ तक, हर कोई अपने मेहमानों को खुश करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है।

No comments