राजस्थान में कल से शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में पारा पहुंचा 3 डिग्री पर
राजस्थान में मौसम अब रंग बदल रहा हैं, सर्दी के तेवर तिखे होने लगे है। हालांकि दिसंबर का महीना जाने को हैं लेकिन इस बार सर्दी कमजोर राही है। प्रदेश में केवल शेखावाटी में ही अभी तक तेज सर्दी का दौर देखने को मिला है। लेकिन अब सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है, सुबह और शाम सर्दी का असर तेज बना हुआ है, लेकिन दोपहर में धूप तेज निकल रही है, वहीं, राज्य के कई जिले कोहरे की चपेट में आने लगे हैं।
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में एक बार फिर शीतलहर का असर बढऩे वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर से कोल्ड-वेव की स्थिति शुरू हो जाएगी, जिसका सर्वाधिक प्रभाव शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इसको लेकर दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

No comments