स्कूलों में शीतकालीन अवकाश कल सेे
राजस्थान में शीतकालीन अवकाश कल 25 दिसंबर से शुरू होगा। शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 9 केटीडब्ल्यू के प्रधानाचाार्य दिनेश सोखल ने बताया कि 6 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। इस बार विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश के लिए 12 दिन मिले हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद अब स्कूल 6 जनवरी से खुलेंगे।
जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षाएं भी जल्दी शुरू होगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों पर ही बकाया कोर्स पूरा करने का दबाव रहेेगा।

No comments