Breaking News

योगाचार्य श्यामसुन्दर राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल


योग एवं स्वदेशी को बढ़ावा मिले तथा शिक्षा में भारतीय शिक्षा बोर्ड के तहत स्कूलों में शिक्षा शुरू हो इसके लिए पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में श्रीगंगानगर जिले के 10 तहसीलों से एक-एक तहसील प्रभारियों ने भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी योगाचार्य श्यामसुन्दर शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने देशभर से आए 8000 प्रभारियों को सम्बोधन करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को योगमय बनाना है। इसके लिए सभी को प्रत्येक गांव-मोहल्ले में जाकर आमजन को स्वास्थ्य लाभ देना है, स्वस्थ व्यक्तित्व से स्वस्थ समाज और देश का निर्माण मेंं योगदान देना है। 

No comments