प्रयागराज में माघ मेला 2026 में टूटेंगे भीड़ के सारे रिकॉर्ड
संगम नगरी प्रयागराज को अब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इसी क्रम में आगामी माघ मेला 2026 की तैयारियां भी अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही हैं, क्योंकि प्रशासन को इस बार 12 से 15 करोड़ तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने का एक बड़ा रिकॉर्ड अनुमान है।
उत्तर प्रदेश सरकार अब माघ मेला 2026 को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी में है। माघ मेले की व्यवस्थाएं पूरी तरह से महाकुंभ मॉडल पर आधारित होंगी। सड़कों, घाटों, बिजली-पानी की सप्लाई, स्वच्छता और सुरक्षा हर पहलू को पहले से कहीं अधिक मजबूत और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है।

No comments