पीएम तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए -जॉर्डन पहला पड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के अहम दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा में वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह दौरा भारत के पश्चिम एशिया और अफ्रीका के साथ रिश्तों को नई मजबूती देने वाला है। व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर इस दौरान गहन बातचीत होगी।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है। भारत इस दौरे के जरिए अपने भरोसेमंद साझेदारों के साथ राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

No comments