Breaking News

बाड़मेर कलेक्ट्रेट को धमकी:एक्टर रजीकांत समेत बड़े नेताओं को मेल किया

बाड़मेर में कलेक्ट्रेट को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया।
इस मेल में बाड़मेर कलेक्ट्रेट के साथ ही एक्टर रजनीकांत समेत अन्य तमिलनाडु के अन्य नेताओं के घर को ऑफिस को भी धमकी दी गई। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर धमकी भरा मेल आया था। इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सुबह कलेक्टर के पीए ने लेटर भेज कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद टीमें यहां पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया गया है।

No comments